फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर के सात वार्डों में सप्ताह भर से पानी की आपूर्ति ठप, लगाया जाम

Wed, 04 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चांदपुरा चौराहे पर सभासदों के प्रदर्शन के दौरान खोदी जा रही सड़क। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए हो रही खोदाई और जगह-जगह लीकेज के कारण सात वार्डों में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इससे नाराज सभासदों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे चांदपुरा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 20 के सभासद प्रतिनिधि राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकरीवाल, अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और सीओ नारायणदत्त मिश्रा मौके पर पहुंचे। सभासद सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभासदों ने शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का कभी विरोध नहीं किया। उनकी मांग थी कि त्योहारों को देखते हुए यह काम कुछ समय के लिए रोक दिया जाए, ताकि खोदाई और लीकेज से लोगों को परेशानी न हो।

सभासदों का आरोप है कि पालिका प्रशासन से वार्ता में त्योहार तक काम रोकने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद अधिशासी अधिकारी ने कंपनी को काम जारी रखने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकरीवाल ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए बीपीसीएल कंपनी को प्रशासन से अनुमति मिली है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन कंपनी का काम नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि पहले वार्ता में त्योहार तक काम रोकने की बात हुई थी, लेकिन काम जारी रहा।

इस संबंध में जिले के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द लीकेज ठीक कराए जाएंगे। वार्ता के बाद सभासदों ने करीब 30 मिनट बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मौके पर हर्षित श्रीवास्तव, चांद बाबू, अब्दुल रज्जाक समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।


-
चौराहे पर जाम से प्रभावित रहा आवागमन
सभासदों के प्रदर्शन के चलते चांदपुरा चौराहे पर जाम लग गया। इससे नानपारा बाईपास और छावनी बाजार जाने वाले वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस कर्मियों ने आवागमन बहाल कराया।


-
कंपनी दुरुस्त कराएगी पाइपलाइन : ईओ
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि बीपीसीएल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता हुई है। ठेके में खोदाई के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को ठीक कराने की जिम्मेदारी भी कंपनी की है। अधिकारियों ने जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें