फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मार्ग पर लगाया जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा-हरखापुर मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद होने के विरोध में प्रदर्शन ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-मैलानी रेल प्रंखंड पर ट्रेनों का संचालन ठप होने का मामला अब गांवों में भी पहुंच गया है। मंगलवार को उर्रा-हरखापुर मार्ग जामकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उर्रा में भी बाजार बंद रखकर लोगों ने विरोध जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री व सांसद को ज्ञापन भेजकर ट्रेन का संचालन शुरू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वन विभाग की याचिका पर हाईकोर्ट ने नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर संचालित हो रहीं ट्रेनों को बंद करने का निर्देश दे दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर रेलवे ने रविवार से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इसका विरोध अभी तक नगरीय क्षेत्र में चल रहा है, लेकिन अब इसका विरोध गांवों में भी पहुंच गया है। अमृतपुर पुरैना गांव के ग्राम प्रधान अजय मौर्या व भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम मौर्य की अगुवाई में ग्रामीणों ने उर्रा-हरखापुर मार्ग जामकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि रेल बचाना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में ग्रामीण रेल का संचालन शुरू कराने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन करें। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के लिए जीवनदायिनी बनी ट्रेन का संचालन बंद करना गलत है। इससे कमजोर तबके के लोगों को जिला मुख्यालय के साथ मैलानी, नानपारा, पलिया, तिकुनिया आदि की यात्रा करने में परेशानी होगी। उधर, उर्राबाजार, मधवापुर, हरखापुर समेत अन्य छोटे व बड़े बाजार बंद रखकर लोगों ने फैसले का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और सांसद को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर मकबूल, प्रमोद, रामजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें