फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरगुल से पढ़ाई में व्यवधान हो तो 112 नंबर करें डायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अगर आप परीक्षार्थी हैं और पढ़ाई के दौरान आपको तेज साउंड सिस्टम या किसी प्रकार के शोरगुल से परेशानी हो रही है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल 112 नंबर डायल कर अपनी समस्या बताइए। पुलिस चंद मिनट में मौके पर पहुंचकर तेज आवाज में बजने वाले साउंड को बंद कराएगी। उसके बाद भी अगर साउंड बजाया गया तो संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। बच्चे रात में शांत वातावरण के बीच पढ़ाई करते हैं। ऐसे में अगर कोई भी छात्र के घर के आसपास तेज आवाज में डीजे या कोई ऐसा साउंड बज रहा है जिससे पढ़ाई में परेशानी हो रही है तो तुरंत 112 नंबर डायल कर शिकायत की जा सकती है।
इसमें जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपसे फोन पर ही मामले की जानकारी लेकर आपको मौके पर बुलाए बिना ही समस्या का समाधान कराएगी। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई में खलल पड़ने की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। डीजे या साउंड सिस्टम चाहे शादी ब्याह में बज रहा हो या फिर अन्य कहीं। अगर किसी धार्मिक स्थल से भी तेज आवाज आ रही है तो जिम्मेदार लोगों से बातचीत करके आवाज को धीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें