फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से काटकर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव निवासी अधेड़ की आशनाई के चलते चारा काटने जाते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। भाभी के साथ संबंध होने से नाराज अधेड़ को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधेड़ के परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का केस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव निवासी पुत्तीलाल (50) पुत्र रामजस के गांव के ही रामजस यादव की भाभी से संबंध थे। पुत्तीलाल का यह रवैया रामजस को नागवार गुजर रहा था। बताया जाता है कि कई बार मना करने के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी कोई बदलाव दोनों तरफ से न होता देख रामजस ने अपनी भाभी के आशिक की हत्या करने की ठान ली।
गुरुवार की शाम पुत्तीलाल अपने घर से खेत में चारा काटने निकला था। तभी रास्ते में रामजस ने पुत्तीलाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पुत्ती के चचेरे भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी रामजस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई फोर्स
पुत्तीलाल के गांव की ही एक महिला से संबंध थे। इसी के चलते उसके देवर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में अधेड़ की मौत हो गई। चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घटना में शामिल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें