फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठियों से पीटकर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर बुजुर्ग के मजरा नयापुरवा में कंचे खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण की लाठियों से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर बुजुर्ग के मजरा नयापुरवा निवासी इश्तियाक का 10 वर्षीय पुत्र शनिवार की शाम पड़ोसी बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में इलियास और उसकी पत्नी ने इश्तियाक के बेटे को पीटना शुरू कर दिया।
बेटे की पिटाई का इश्तियाक ने विरोध किया। इस पर इलियास व उसके परिवारीजनोें ने इश्तियाक की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवारीजनों ने घायल इश्तियाक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर इलियास, इमरान, सितारुन पत्नी इलियास व इमरान की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें