फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकाक में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी जिले की बेटी

विज्ञापन
बहराइच के नकहा निवासी निमिषा बैंकाक में आयोजित इंटरनेशल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्र के नकहा बरदहा गांव निवासी एक नि:शक्त युवती का चयन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ है। भारत की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले की बेटी निमिषा बैंकाक पहुंच गई है। सोमवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। निमिषा का चयन होने से परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में हर्ष है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र के नकहा बरदहा गांव निवासी निमिषा पुत्री प्रबोध कुमार नि:शक्त है। निमिषा का चयन देश की ओर से बैंकाक थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन दिव्यांग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। निमिषा परिवारीजनों के साथ बैंकाक पहुंच गई है।
निमिषा के पति रविभूषण मिश्रा ने बताया कि वह शुरू से ही मेहनत के लिए जुनूनी रही है। उसने हाईस्कूल सरस्वती इंटर कॉलेज माधवपुरी व इंटर गांव के स्कूल से पास किया है। इसके बाद उसने फैजाबाद से बीएससी से स्नातक किया। भाई अनुपम मिश्रा ने बताया कि बैंकाक में प्रतियोगिता 16 से 22 सितंबर तक चलेगी, जिसमें निमिषा देश का प्रतिनिधित्व करेगी। निमिषा के चयन से परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

यूपी क्रिकेट टीम का किया नेतृत्व
निमिषा के पति रविभूषण ने बताया कि निमिषा ने बैडमिंटन से पहले यूपी दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। प्रदेश टीम के सदस्यों की ओर से निमिषा को वर्ष 2016 से 2018 तक टीम की कप्तानी भी सौंपी जा चुकी है, जिसमें उन्होंने नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें