फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में सड़क पर पिस्टल लेकर उतरे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, हालात काबू करने पहुंचे ADG अमिताभ यश

Mon, 14 Oct 2024 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर भीड़ को भगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह सिपाहियों से कहते हुए नजर आ रहे हैं भगाव...मारो सालों को।
विज्ञापन
एडीजी अमिताभ यश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार रात को कई जिलों में बवाल हुआ। गोंडा, बलरामपुर के बाद बहराइच जिला पथराव और आगजनी से सुलग उठा। युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। देर रात तक प्रदर्शन और जगह-जगह आगजनी होती रही। इस बीच पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। वहीं अगले दिन जब प्रशासन जागा तो सड़क पर खुद अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश भीड़ को खदेड़ते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर भीड़ को भगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह सिपाहियों से कहते हुए नजर आ रहे हैं भगाव...मारो सालों को। यह पूरा वाकया रमपुरवा चौकी के पास का है। जहां अमिताभ यश के सामने भी जब उग्र भीड़ नहीं रुकी और एक वाहन तोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी पिस्टल से हवा के एक फायर किया और भीड़ को खदेड़ा।

कैसे शुरू हुआ विवाद
बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। 

छतों से हुई पत्थरबाजी
बवाल के बाद रात को सैकड़ों जगह प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम महसी तहसील की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पर समिति के सदस्य प्रदर्शन करने लगे तो हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

'कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा'
मामला बढ़ने पर एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने बताया कि मौके पर दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। छह थानों की पुलिस भी मौजूद है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी रात सक्रिय है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा भी मारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें