फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी की दरगाह पर वसंत मेला आज से

Thu, 11 Feb 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर वंसत मेले का शुभारंभ आज से हो गया है। तीन दिवसीय मेले में शामिल होने के लिए जायरीन बहराइच पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


मुख्य मेला 13 फरवरी को होगा। इस दिन गाजी की दरगाह पर जिला प्रशासन के अधिकारी और दरगाह प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी परंपरा के तहत फल, फूल और सब्जियों की डालियां पेश कर सुख-समृद्धि और अमन-चैन की कामना करेंगे।  
दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि 13 फरवरी को मुख्य मेला के दिन गाजी की दरगाह पर जियारत के बाद दरगाह परिक्षेत्र में रहने वाले गरीबों और जरूरतमंदों को खिचड़ी परोसी जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि मेले में पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, दिल्ली, बिहार, लखनऊ, बाराबंकी, नेपाल से जायरीन पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


जेठ मेले की तर्ज पर ही जायरीन सबसे पहले चित्तौरा झील के तट पर पहुंच रहे हैं। झील में स्नान करने के बाद निशान लेकर वे गाजी की दरगाह पर पहुंच कर हाजिरी लगा रहे हैं।

अहमद ने बताया कि दरगाह प्रबंध समिति ने जायरीन के ठहरने के लिए बरामदों की साफ-सफाई कराई है। जरूरत के मुताबिक टेंट भी लगवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारी मेले की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मेलार्थियों को दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें