फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंट लाइन कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
बहराइच के महिला अस्पताल में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवातीं सीडीओ कविता मीणा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज समेत 14 केंद्रों पर गुरुवार को फ्रंट लाइन कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ। महिला अस्पताल में सीडीओ ने वैक्सीन लगवाई। जबकि मेडिकल कॉलेज व सीएचसी पर पंचायत कर्मियों समेत अन्य ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। कुल 23 सत्रों में 2,843 कर्मचारियों को टीका लगना है। दोपहर तक 1,561 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका था।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन कर्मचारियों का टीकाकरण गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल के अलावा 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। महिला अस्पताल में सीडीओ कविता मीणा ने वैक्सीन लगवाई। सीडीओ ने कहा कि स्वदेशी टीका लगवाने से महामारी पर अंकुश लगेगा। ऐसे में सभी लोग भ्रम से दूर रहें और टीका लगवाएं। इसके अलावा जिले के 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। मोतीपुर सीएचसी में सोंगवा के सफाईकर्मी इम्तियाज अली और पुरैना रघुनाथपुर के विनोद कुमार ने वैक्सीन लगवाई। दोनों कर्मचारियों ने लोगों से टीका लगवाने की बात कही। ट्रॉमा सेंटर में वैक्सीन लगवाने वाले पुलिसकर्मी धर्मेश शर्मा ने भी भ्रम से दूर रहने की बात कही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि 23 सत्र में 2,843 फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन लगनी है। दोपहर तक 1,561 कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें पंचायत विभाग व नगर पालिका के कर्मचारी शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर और महिला अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। टीकाकरण के दौरान बलहा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. चंद्रभान, डॉ. प्रवीण पांडेय, डॉ. निखिल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें