फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत सावधानी से करें सोशल मीडिया का प्रयोग : सीओ

Fri, 23 Jan 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शिवपुर के श्रीराम प्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोज
विज्ञापन
शिवपुर। किशोरों, विद्यार्थियों तथा आम जनमानस को साइबर अपराध से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्र के श्री राम प्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में पहले विद्यार्थी झिझके फिर प्रश्नों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थोड़ा सतर्क रहकर हम साइबर अपराधों से बच सकते हैं। साइबर अपराधियों से बचने के लिए हमें सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनजान लोगों के साथ दोस्ती न करें। सोशल मीडिया व मोबाइल पर आने वाली अनजान लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें।

कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में मित्र पुलिस का समय है, फिल्म में दिखाई जाने वाली पुलिस संबंधी धारणा को आप सभी अपने मन से निकाल दें। सभी लोग किसी भी मदद के लिए तत्काल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
विज्ञापन


जिले के सभी थानों पर महिलाओं व छात्राओं की मदद के लिए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। जहां सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती है, जो आप की समस्या सुनेंगी और गोपनीय तरीके से बिना आपका नाम सामने लाए समस्या का निदान करेंगी। अगर कोई छेड़छाड़ करे, पीछा करे तो बिना डरे वीमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर फोन करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर सूचित करें।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र मणि मिश्र, शिक्षक शशिंद्र प्रताप पाठक व कमलेश तथा शिक्षिका डॉ. दीप्ति सिंह समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें