फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संजय सिंह बोले- एक महीने तक बदहाल स्कूलों की शिकायतें दर्ज कराएगी आप, अधिकारियों के खिलाफ कराएंगे एफआईआर

Tue, 25 Aug 2026 05:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बदहाल सरकारी स्कूलों को लेकर एक महीने का शिकायत अभियान शुरू करने का एलान किया। संजय सिंह ने कहा कि जर्जर स्कूलों, खराब शौचालयों, मिड-डे मील और अन्य समस्याओं की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। सुधार नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और कानूनी लड़ाई की जाएगी।
विज्ञापन
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों के मर्जर और बदहाली के मामले में जबरा मारे, रोवे न दे की नीति पर चल रही है। इसका सवाल पूछने पर पार्टी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले सरकार ने कहा कि कोई स्कूल बंद या मर्ज नहीं हुआ। अब जब हकीकत दिखाई जा रही है तो कह रहे हैं कि स्कूल मर्ज किया है। सांसद ने कहा कि पार्टी के अभियान के दबाव में बेसिक स्कूलों के लिए 604 करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई है। जबकि पूर्व में केंद्र सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिले 9000 करोड़ प्रदेश ने वापस भेज दिए।

विज्ञापन

मुकदमों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी

उन्होंने कहा कि अगले एक महीने पार्टी कार्यकर्ता सभी जिलों के जर्जर स्कूलों, टॉयलेट, बाउंड्री और मिड-डे मील की समस्याओं की लिखित शिकायत बीएसए, शिक्षा निदेशक और मुख्यमंत्री कार्यालय को देंगे। यदि एक महीने में निर्माण और सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ, तो दोबारा जमीनी स्तर पर जाकर सरकार की पोल खोलेंगे। वहीं जिन पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, पार्टी उसकी लड़ाई लड़ेगी। आगे अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर कराएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूलों की बदहाली, मिड-डे मील में भ्रष्टाचार और केंद्र से मिले फंड को खर्च न करने के मामले को संसद की याचिका समिति से जांच कराने की मांग की गई है। याचिका समिति को पूरे प्रदेश में स्कूलों की बदहाली के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि सरकार चुनाव नजदीक आते ही 1 लाख नौकरियों का दावा कर रही है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग में ही 2 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने की बात कही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें