फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में चाचा ने नौ माह की भतीजी को मार डाला, लाश को कपड़े में लपेटकर लकड़ियों के बीच छिपाया

Wed, 20 May 2026 07:40 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में एक युवक ने अपनी नौ माह की भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को लकड़ियों के नीचे छिपा दिया। बच्ची की तलाश के दौरान परिवार को घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
मां रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के सुजौली थाना के चफरिया गांव में एक युवक ने अपनी ही नौ माह की भतीजी की बुधवार शाम गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मासूम के शव को कपड़े में लपेटकर कमरे में रखी लकड़ियों के नीचे छिपा दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन विलख उठे। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी रीना ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसका देवर सुरेंद्र पाल (22) घर में मौजूद था, जबकि उसकी सास आंगन में कपड़े धो रही थीं। रीना की नौ माह की बेटी अंजू बरामदे में सो रही थी। रीना किसी काम से पड़ोस में गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटी तो बेटी चारपाई पर नहीं मिली। इस पर उसने सास से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले सुरेंद्र बच्ची को गोद में लेकर खेला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई

रीना ने जब सुरेंद्र से बेटी के बारे में पूछा तो वह जवाब देने के बजाय वहां से भागने लगा। संदेह होने पर रीना और उसकी सास ने घर में तलाश शुरू की। इसी दौरान मासूम अंजू का शव कपड़े में लिपटा हुआ घर में रखी लकड़ियों के ढेर के नीचे दबा मिला। यह देखते ही मां और दादी बिलख पड़ीं। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृत बच्ची की मां रीना की तहरीर पर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा सुरेंद्र

परिवार के लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसकी शादी हो चुकी है और एक संतान भी है। परिजनों के अनुसार, वह आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें