फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सात साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिली लाश; बगल में बजता रहा डीजे

Wed, 13 May 2026 12:48 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस दौरान गांव में शादी समारोह और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी वजह से किसी को बच्चे की चीख-पुकार सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
मौत से घर में मातम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में कैसरगंज थाना के मंझारा तोकली गांव के मजरा दयाल पुरवा में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव में जहां एक तरफ शादी समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं और डीजे की धुन पर लोग झूम रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश में एक सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बच्चे का गला रेतकर शव घर से करीब 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में फेंक दिया।

विज्ञापन


मृतक बालक की मां सोनम ने बताया कि गांव में कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार रात गांव में शादी का कार्यक्रम था और डीजे बज रहा था। उनका बेटा कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ होगा, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई।

 

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

परिजन और ग्रामीण जब बच्चे को तलाशते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो घर से करीब 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में उसका शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मां ने आरोप लगाया कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। 

सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैसरगंज और एसडीएम कैसरगंज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

 

विज्ञापन

मां रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

डीजे की आवाज से नहीं सुनाई पड़ी चीख

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस दौरान गांव में शादी समारोह और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी वजह से किसी को बच्चे की चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर सात साल के मासूम से किस बात की दुश्मनी थी। पुलिस अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें