फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 114 केंद्रों पर कल से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारियां पूरी

Tue, 20 Feb 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के 114 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इसकी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 37404 और इंटरमीडिएट के 27652 विद्यार्थी शामिल होंगे। केंद्रों को तहसीलवार छह जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, बीएसए, डीआईओएस और तीन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में छह सचल दल का गठन किया गया है। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बहराइच तथा श्री शिवशंकर इंटर काॅलेज नानपारा में उत्तर पुस्तिकाएं संकलित की जाएंगी। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं तथा प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। डीआईओएस ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें