मिहींपुरवा/मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम गोपिया निवासी हरिपाल गुप्ता का छोटा बेटा अरविंद गुप्ता (18) सोमवार शाम अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को उसका जूता नहर पुलिया के पास पड़ा मिला। इस सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में उसकी तलाश शुरु कराई। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। तलाश के दौरान गोपिया बैराज में उसका शव बरामद मिला। परिजनों ने बताया कि अरविंद की तबीयत कुछ दिन से खराब थी।