फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए संग चार शावक दिखे, ग्रामीणों में दहशत; चुपचाप बनाया वीडियो

Thu, 19 Feb 2026 09:02 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा गांव में आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए को चार शावकों के साथ घूमते देखा गया। ग्रामीणों ने वीडियो बनाया। पिछले एक माह से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा है। 
विज्ञापन
एक साथ दिखाई दिए चार शावक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक आम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने मादा तेंदुए के साथ उसके चार शावक चहलकदमी करते हुए देखे। कुछ ग्रामीणो ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


गांव निवासी अमृतपाल के घर एक बालक शाम को दूध लेने आया था। तभी उसकी नजर बनारसी के घर के पीछे खेत में लगे आम के पेड़ की ओर पड़ी, जहां मादा तेंदुआ अपने चार शावकों के साथ टहल रही थी। बालक ने तुरंत इसकी जानकारी अमृतपाल व अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ आसपास के खेतों और बागों में देखी जा रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल इलाके में निगरानी बढ़ाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। फिलहाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें