फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट; नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 19 Feb 2026 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो महिला ने चाकू से खुद ही अपना पेट फाड़ लिया। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ननकई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। देखकर लोगों की रूह कांप गई। उसे लहूलुहान हालत में आनन फानन सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मामला नंदवल गांव का है। गांव निवासी ननकई (38) के गर्भवती थी। सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ा असहनीय होने पर उसने चाकू से खुद ही पेट फाड़ लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 

जानकारी मिली तो ननकई की मां भी पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ननकई के पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें