फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल प्लीज! मेरे परिवार के लोग कहां हैं बता दीजिए

विज्ञापन
बहराइच के जिला अस्पताल में डीएम व एसपी से अपने परिजनों के बारे में पूछती भूमिका। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। अंकल ये हम लोग कहां आ गए हैं। यह सब कैसे हो गया। जब यह हुआ तो हम सो रहे थे। जब आंख खुली तो अस्पताल में मिले। उसके बाद मुझे बड़े अस्पताल लाया गया। मेरे साथ व परिवार के लोग कहां हैं। हर कोई मेरे पूछने पर कुछ बता नहीं रहा है। अंकल प्लीज! आप ही बता दीजिए कि मेरे परिवार के लोग कहां हैं। यह दर्द डीएम-एसपी व अन्य लोगों के सामने सड़क हादसे में मामूली चोट खाने वाली भूमिका का है। वह अपने परिवार के बारे में हर आने-जाने वाले लोगों से पूछ रही है।
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य के वीदर जिला निवासी भूमिका (15) पुत्री संतोष सड़क हादसे में मामूली चोट आने के बाद भी पूरी तरह बदहवाश है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेसुध बैठी भूमिका की नजर जैसे ही कोई आने-जाने वालों पर पड़ रही है। वैसे ही वह सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है कि आप कहां से आए हो। आपने मेरे परिवार के लोगों को देखा है क्या कि वे लोग कहां हैं। अंकल प्लीज! कोई तो बता दो कि मेरे परिवार के लोग कहां हैं। मैं यहां अकेली क्यों हूं।
भूमिका ऐसा इसलिए पूछ रही थी क्योंकि उसे अभी यह नहीं बताया गया कि जिस गाड़ी से वह तीर्थस्थल के लिए निकली थी। उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई है। अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने के लिए जब डीएम-एसपी पहुंचे तो भी भूमिका ने यही सवाल किया तो एसपी ने फोन से किसी से बात कराई। बताया जाता है कि भूमिका की मां व बहन गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें