बहराइच। ग्राम पंचायत शेखापुर निवासी मामा-भांजी प्रहलाद (40) और खुशबू (11) शनिवार की शाम करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी चिरैयाटांड पहुंचाया। वहां प्रहलाद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
हुजूरपुर की ग्राम पंचायत शेखापुर निवासी रामकिशन ने बताया कि शनिवार को घर में पंखा चल रहा था। उसका तार हटाते समय खुशबू करंट की चपेट में आ गई। खुशबू की चीख सुन उनके मामा प्रहलाद दौड़े और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। घर में मौजूद अन्य परिजनों ने पंखे का स्विच बंद कर दोनों को बचाया और आनन-फानन दोनों को चिरैयाटांड़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रहलाद की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।