फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन व चालकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव निवासी पूजा (22) पत्नी संजय कुछ दिन पहले बलरामपुर से बहराइच अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार को वह अपनी बेटी व पति के साथ बाइक पर सवार होकर बहराइच में खरीदारी करने आ रही थी। गाजीनगर चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि पति व बेटी को मामूली चोर्टें आइं। हादसे के दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए और गाड़ी व चालक को पकड़ लिया। सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, नानपारा के ककरी मोड़ के पास एक महिला का शव मिला। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, जरवलरोड थाने में तैनात प्रभारी कंपनी कमांडर सुनील कुमार वर्मा सरकारी कार्य के लिए बाइक से बहराइच मुख्यालय आ रहे थे। थाने से 100 मीटर दूर ही पहुंचे थे, तभी गोंडा की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड को गंभीर चोटें आईं। जरवलरोड पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें