फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निगम के अस्तित्व को बचाने के लिए बुधवार को परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में कर्मचारियों व अधिकारियों ने रोडवेज परिसर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मांगों के समर्थन प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

परिवहन निगम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में कर्मचारी व अधिकारी बुधवार को रोडवेज परिसर में एकत्रित हुये। यहां सभी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कहा कि परिवहन निगम करने व निगम को निजीकरण करने की साजिश पर तत्काल रोक लगाई जाए। संविदा चालकों, परिचालकों व आउटसोर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए।
नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों की कई मांगे अर्से से लंबित है। सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उसे पूरा किया जाए। परिवहन निगम को पूर्व की भांति राजकीय रोडवेज घोषित कर निगम के अस्तित्व को बरकार रखा जाए। धरने के दौरान संगठन के संयोजक मुस्तफा, सहसंयोजक फहीम खान, सचिव शमसुद्दीन सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष उमेश तिवारी, प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के कोषाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, जुनैद अहमद, जितेंद्र शुक्ला, मोहम्मद शब्बन, अवधेश तिवारी, मोहम्मद राशिद खान, रामसनेही, विशाल गुप्ता, हाजी शहनवाज, इश्तियाक अहमद, शुभम अवस्थी, मोहम्मद तारिक, शादाब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें