शिवपुर-अगैया (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अगैया चौराहे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहीं दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर टेड़िया निवासी जयमाला (40) अपनी बेटी रेशम व उसकी सास सोनबरसा नेपाल निवासी रूपरानी (50) के साथ नानपारा बाजार सामान लेने गई थीं। लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर अगैया के पास ठोकर मार दी। हादसे में जयमाला व रूपरानी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। वहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।