बहराइच जिले के रिसिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। एक ही पटरी पर दोनों ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। चालकों की सूझबूझ से समय रहते दोनों ट्रेनें दूरी बनाते हुए रुक गईं। जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक ही पटरी पर दोनों ट्रेन कैसे आ गईं? इस बात की जांच रेलवे ने शुरू कर दी है।