बहराइच/पयागपुर। जिले के रामगांव और पयागपुर इलाके से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बुधवार से लापता है। पीड़िता का कहना है कि बेटी अक्सर गांव निवासी करन राजपूत से फोन पर बात करती थी। वही युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया है।
उधर, रामगांव थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 जुलाई से लापता है। परिजनों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के जिला भिंड अंतर्गत ग्राम भरोली कलां रिंगे का पुरा, निवासी अनिल सिंह पड़ोस में आता-जाता थाा। वही बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।