फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को कार से फेंका

Sun, 07 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
सीएचसी में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से आई एक कार से झुकिया रेल क्रॉसिंग के पास खेत में एक युवक व अधेड़ को अज्ञात लोगों ने फेंक दिया और भाग गए। कार पर अटैची और अन्य सामान लदा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि फेंके गए बेहोश लोग बाहर से कमाकर लौट रहे थे। उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद जहरखुरानी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक उन्हें होश नहीं आ सका है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के झुकिया रेल क्रॉसिंग के निकट आदमपुर गांव के पास जूनियर विद्यालय के शिक्षक विजय बहादुर शनिवार को सुबह स्कूल पहुंचे। करीब 11 बजे उन्हें शरीर में खुजलाहट की शिकायत हुई तो दवा लेने के लिए मुस्तफाबाद सीएचसी जा रहे थे।

स्कूल से निकलने पर कुछ दूरी पर कार खड़ी दिखाई दी। उन्होंने समझा कि जांच टीम स्कूल आ रही है। जिस पर शिक्षक विजय बहादुर स्कूल में लौट आए, लेकिन कार कुछ देर बाद बहराइच की ओर चली गई। इस पर वह बाइक से सीएचसी के लिए रवाना हुए तो कुछ दूरी पर एक युवक व अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सूचना के बाद पहुंचे सिपाही राघवेंद्र शाही और जगतनरायन ने दोनों को मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शिक्षक व ग्रामीणों ने बताया कि कार से युवक और अधेड़ को फेंका गया है। कार पर कई अटैचियां लदी हुई थीं, जिससे लग रहा है कि फेंके गए लोग मुंबई या दिल्ली से कमाकर लौट रहे थे। कार चालक ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद लूटपाट कर रास्ते में फेंक दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अब तक दोनों लोगों को होश नहीं आया है। होश आने पर घटना के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें