फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हादसों में युवक सहित दो की मौत, 13 दिन बाद जानी थी बरात; इससे पहले उठी अर्थी तो बिलख पड़े घरवाले

Sun, 16 Feb 2025 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 13 दिन बाद युवक की बरात जानी थी। इससे पहले अर्थी उठी तो घरवाले बिलख पड़े। 
विज्ञापन
राजन शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुए श्रावस्ती निवासी युवक की 20 फरवरी को तिलक और 2 मार्च को शादी थी। मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना के ग्राम पंचायत रामपुर पैड़ा निवासी राजन शुक्ला (22) शनिवार को बरात में शामिल होने के लिए रानीपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया छत्रपाल गांव आए थे। इस दौरान रानीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर कुट्टी चौराहा के पास सड़क किनारे पैदल जाते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राजन टायर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

मृतक के दोस्त शिवम पाठक ने बताया राजन का 20 फरवरी को तिलक समारोह था और दो मार्च को शादी होनी थी। जिसको लेकर उनके घर में तैयारियों का दौर चल रहा थ। इस बीच मौत की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पिता अजीत अचेत हो गए। दोस्त ने बताया कि मृतक राजन फैक्टरी में बटन टांकने का काम कर अपना भरण-पोषण करता था। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गड्ढे में गिरी बाइक, किसान की मौत

हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि गांव निवासी विनय सिंह (46) शनिवार को बहराइच से घर आ रहे थे। रास्ते में हरदी थाना के भगवानपुर चौराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल विनय को परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे अतुल सिंह ने बताया चाचा खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और एक बेटा व एक बेटी है। मौत से पत्नी सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन झटका लगने से निकल गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार घायल

बौंडी थाना के रानीपुरवा गांव निवासी बाइक सवार मोहम्मद सुहैल (18) अपने साथी फखरपुर थाना के मुडक़ा गांव निवासी जमालुद्दीन (26) के साथ रविवार को बहराइच नई बाइक लेने आ रहे थे। रास्ते में मरौचा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, कैसरगंज कोतवाली के डिहवा गांव के पास बाइक सवार गोड़ाही निवासी रवि (30), अरुण (28) को कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें