फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख करेंसी के साथ दो लोगों को दबोचा

Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपालगंज से भारत आते समय शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों को जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने 14 लाख आठ हजार 80 रुपये नई भारतीय करेंसी के साथ पकड़ लिया। बरामद रुपयों मेें नए दो हजार और पांच सौ के भारतीय नोट हैं। बरामद भारतीय मुद्रा के नकली होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल भारतीय मुद्रा को सीज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


भारत-नेपाल की खुली सीमा के बीच अबाध तरीके से आवागमन होता है, जिसके चलते तस्करी भी होती है। सुबह नेपालगंज से रुपईडीहा की ओर आ रहे एक महिला और पुरुष को नेपालगंज के चौलिक्का रोड पर स्थित जांच चौकी पर एपीएफ (आर्म्स पुलिस फोर्स) व नेपाल पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान के दौरान रोक कर तलाशी ली तो दोनों के बैग से नई 14 लाख आठ हजार 80 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

इनमें दो हजार के 436 नोट, 500 के 982 नोट, 100 के 443 नोट, 50 के 12 नोट, 20 के तीन नोट और 10 के 12 नोट बरामद हुए। पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान हरीश चंद डांगी निवासी जुमला वार्ड नंबर एक व सुनीता शाही निवासी रुकुम कोट वार्ड नंबर एक के रूप में हुई।
विज्ञापन


नई भारतीय मुद्रा के नकली होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर भारतीय मुद्रा की बरामदगी के चलते दोनों को हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एपीएफ के प्रहरी उपनिरीक्षक राजू अधिकारी ने बताया कि दोनों को जिला प्रहरी कार्यालय बांके ले जाया गया है। बरामद मुद्रा सीज कर दी गई है। जांच पूरी होने और नोटों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें