फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर की बेटियों को छेड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Sat, 01 Feb 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक-दूसरे के घरों की बेटियों को छेड़ने का आरोप लगाते हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बुजुर्ग का आरोप है बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी दूसरे पक्ष के लड़के ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर वे लोग शिकायत करने गए तो चार लोगों ने उन्हें, उनके चचेरे भाई और बेटा-बहू को लोहे की रॉड से जमकर पीटा और वे लोग घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है बुजुर्ग के घर के लड़के ने उनके परिवार की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। बुजुर्ग पक्ष के चार लोगों ने लाठी-डंडों से उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए है। रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया मामला पुरानी रंजिश का है, एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें