फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा निवासी महिला की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। ससुरालियों ने महिला को फंदा से लटका देखने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आने की जानकारी दी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी मृतका खुशबू गुप्ता (22) के ससुर राजेश कुमार ने बताया बहू ने घर के किचन में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आए। वहां उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मृतका के मायके हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर गांव से आई मां रामावती ने बताया बेटी की शादी 23 जून 2023 में दीपक से की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए पति, सास, ससुर, ननद और दामाद खुशबू को प्रताड़ित करते थे। जब वह आठ माह की गर्भवती थी तो गर्भपात करा दिया था। मारपीट कर जान से मारकर फंदे से लटका दिया। पांच भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। पति सीतापुर जिला स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। मां रोते-रोते अस्पताल में ही अचेत हो गई। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया पति सहित छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई मारपीट
मौत की सूचना मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग अस्पताल आए तो कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें