फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढे़े दो लाख मतदाता

Mon, 25 Feb 2019 11:56 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। मतदाता सूची भी लगभग बनकर तैयार है। वर्ष 2014 के सापेक्ष जिले में इस बार लगभग दो लाख मतदाता बढ़े हैं। लोकसभा चुनाव में अबकी बार 24 लाख 65 हजार 344 मतदाता जिले के दो संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन


जिले की जनसंख्या भी बढ़कर 42 लाख 48 हजार 704 पहुंच गई है। इनमें 22 लाख 46 हजार 802 पुरुष व 20 लाख 01 हजार 902 महिलाएं हैं। जिले के 14 विकासखंडों में सात विधानसभा क्षेत्र समाहित हैं। लोकसभा चुनाव की दुंदभी सप्ताह भर बाद बजने की संभावना है।

लेकिन जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहता। इसके कारण मतदान, मतगणना और पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक की व्यवस्थाओं को बिना अधिसूचना जारी हुए ही दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि बहराइच लोकसभा क्षेत्र में 169 मतदान केंद्र हैं। बूथों की संख्या 409 है। जब भी अधिसूचना जारी होगी, लोकसभा बहराइच परिक्षेत्र को तीन जोन व 27 सेक्टर में विभाजित कर चुनावी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

कैसरगंज आंशिक लोकसभा क्षेत्र में 495 मतदान केंद्र व 870 बूथ स्थापित हैं। इस लोकसभा क्षेत्र को छह जोन व 67 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही घोषणा कर दी जाएगी।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लगभग 22 लाख 65 हजार मतदाताओं ने जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या लगभग दो लाख बढ़ गई है।

जिले में आसन्न लोकसभा चुनाव में 24 लाख 65 हजार 344 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इनमें 1310867 पुरुष, 1154318 महिला व 159 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का ईपी रेशियो 58.03 और जेेंडर रेशियो 881 है। 

बहराइच लोकसभा क्षेत्र
मतदाता     पुरुष मतदाता     महिला मतदाता     अन्य    ईपी रेशियो     जेंडर रेशियो  
1713390     911553    801716        121    58.09        880

कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (आंशिक)
751954    399314    352602         38    57.88        883 

बहराइच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (अ.जा) के विधानसभा क्षेत्र
वि.सभा क्षेत्र        मतदाता    पुरुष        महिला    अन्य    ईपी रेशियो    जेंडर रेशियो
282 बलहा (अ.जा.)     354293     188723         165562     08      58.95          877 
283 नानपारा         338653    179784     158852 17     59.30         884 
284.मटेरा         326025     173577     152421 27     57.19         878
285महसी         328967     175037     153896 34     57.41         879 
286बहराइच         365452     194432     170985 35     57.62         879 

कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (आंशिक) के विधानसभा क्षेत्र
287 पयागपुर        370821    197034     173763 24     56.81         882  
288कैसरगंज         381133     202280    178839 14     58.95         884

मिहींपुरवा के मतदान केंद्रों का लिया जायजा 
उप जिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने सोमवार को मिहींपुरवा विकासखंड के मतदान केंद्रों का मुआयना कर व्यवस्थाएं जांची। पोलिंग पार्टियों के रास्ते, मतदाताओं के आवागमन, बूथ स्थल की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू कुमार ने रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतगणना स्थल के लिए किसान पीजी कॉलेज तथा गल्ला मंडी परिक्षेत्र का मुआयना कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।


लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। नामांकन से मतदान और मतगणना तक के लिए व्यवस्थाएं मुकम्मल हैं। 
विज्ञापन

-राम सुरेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें