फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 15 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के सर्रा कसौजी में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक का चल रहा इलाज
विज्ञापन
मिहींपुरवा/देवलखा। सड़क हादसों में शुक्रवार रात दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


मिहींपुरवा के ग्राम सर्रा कसौजी स्थित रामसागर इंटर कॉलेज चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मिहींपुरवा की ओर से आ रही ट्रैक्टर–ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रॉली पर सरिया लदा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ग्राम पड़रिया मोतीपुर निवासी विद्यानिवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बाइक पर बैठे मुर्तिहा के निधिपुरवा गांव निवासी दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल दुर्गेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएचसी मोतीपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार दोनों साले–बहनोई थे और मोटरसाइकिल से सर्रा से पड़रिया की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन



उधर कैसरगंज के ग्राम देवलखा निवासी रामसरन (53) शुक्रवार रात पैदल देवलखा चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामसरन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें