फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में स्वास्थ्य कर्मी समेत दो लोगों की जान चली गई। कैसरगंज में डिवाइडर से वाहन टकराने पर सीएमओ ऑफिस में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उधर, रामगांव के नौतला में मासूम को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव के पास बड़ा भाई बैठा रोता रहा। आसपास के ग्रामीणों ने वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रावस्ती शहर के बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी आलोक तिवारी (32) श्रावस्ती सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे। आलोक तिवारी वाहन से कोविड-19 के अन्य लोगों के सैंपल की जांच करवाने के लिए रविवार को लखनऊ जा रहे थे। वाहन राजकुमार श्रीवास्तव चला रहे थे। कैसरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे मौके पर ही आलोक तिवारी की मौत हो गई। चालक राजकुमार घायल हो गया। उसे कैसरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उधर, रामगांव थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी पिंटू सोनकर (7) पुत्र गोपाल सोनकर अपने भाई के साथ साइकिल से जा रहा था। नौतला चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप ने मासूम को रौंद दिया, जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रामगांव के नौतला में सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले पिंटू सोनकर का भाई शव के पास गुमसुम हालत में बैठा रहा। वह लोगों को एकटक निहारता रहा। मासूम की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें