फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएचसी से गैरहाजिर मिले दो चिकित्सक

Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच) स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को एसडीएम पंकज दीक्षित ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। चिकित्सालय की सफाई ठीक न मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक को सफाई की व्यवस्था चुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डाॅ. रागिनी सिंह, डाॅ. अंकितमणि त्रिपाठी और फार्मासिस्ट हरिओम अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम ने अधीक्षक डाॅ. एनके सिंह को दोनों चिकित्सक व फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भोजन के बारे में जानकारी की। एक मरीज ने बताया कि सुबह नाश्ते में केला व दूध मिला था। दोपहर में दाल, चावल, रोटी व सब्जी दी गई। एसडीएम ने सीएचसी की ओपीडी, पैथालॉजी, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें