फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 05 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
संभरपुरवा के निकट हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।   - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
चित्तौरा/शिवपुर/कैसरगंज। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम चौकसाहार कोठार पुरवा खैरीघाट निवासी लालबाबू (21) बुधवार की शाम खेत की सिंचाई के लिए डीजल लाने बाइक से इमामगंज गए थे। वहां से लौटते समय नानपारा-महसी मार्ग पर पुसूपुरवा तालाब के पास सामने से आ रहे चौबे चौराहा निवासी बाइक सवार ग्राम सोनू (27) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा गया, प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने दाेनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात लालबाबू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत महाराजगंज गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने 35 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें