फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाल निशान से 45 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Fri, 05 Sep 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव पर छप्पर लादकर ले जाते ग्रामीण।   - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच/महसी। सरयू का कहर थम नहीं रहा है। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी ने जिले में तबाही मचा दी है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर लाल निशान से 45 सेमी ऊपर पहुंच चुका है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 3.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से महसी, नानपारा, मिहींपुरवा व कैसरगंज तहसील के 20 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन



खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं, घरों में पानी घुस गया है। महसी क्षेत्र के भौरी, सिपहिया, औराही, महंतपुरवा, जोधेपुरवा, माझा दरियाबुर्द व तारापुर खुर्द गांवों में पानी घुसने से लोग दहशत में हैं। छतरपुरवा, मल्हानपुरवा, नई बस्ती गोलागंज, प्रभानपुरवा और प्रहलादपुरवा समेत चारीगाह बांध के निचले इलाके पूरी तरह डूब गए हैं।


ग्रामीण अपने घर-बार और मवेशियों को बचाने में जुटे हैं। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की जद्दोजहद जारी है। सरकारी दावों के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन


निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए पर्याप्त नाव और स्टीमर की व्यवस्था नहीं है। राहत सामग्री भी समय पर नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में ग्रामीण खुद ही अपने स्तर पर जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे हैं।



बाढ़ में ठेलिया पर जाता दिखा रोगी, तो बिफरे तहसीलदार
मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए न तो नाव मिल रही है और न ही स्टीमर। महसी तहसील के पूरे प्रसाद टंच गांव निवासी अरविंद कुमार बृहस्पतिवार को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें ग्रामीण ठेलिया पर लादकर अस्पताल ले जा रहे थे। उसी समय तहसीलदार विकास कुमार पहुंच गए, उन्होंने जब राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई, तब नाव की व्यवस्था हुई।



भंवर में फंसी नाव, बचे लोग

कटान पीड़ित रामनरेश गृहस्थी का सामान नाव से सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। उसी दौरान नदी के भंवर में नाव फंस गई और डूबने लगी। नाविक दिनेश जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और रस्सी डालकर नाव को किनारे खींचा। गनीमत रही कि सभी लोग सकुशल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।






टंच गांव में बसाए गए जानकीनगर गांव के कटान पीड़ित
तहसीलदार महसी विकास कुमार और नायब तहसीलदार अनिल शुक्ला की टीम ने बृहस्पतिवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान 68 कटान पीड़ित परिवारों को अस्थायी रूप से टंच गांव में बसाया गया। प्रशासन का दावा है कि राहत कार्य जारी है, राजस्व टीमें हालात पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें