फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरपतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भगवानपुर माफी गांव में मांस काटने से मना करने पर चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मी पर हमला किया गया था। मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर माफी गांव में बीते शनिवार को मांस काट रहे लोगों को गंभीरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने मना किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। इसमें चौकी इंचार्ज समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। मौके से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
एसपी विपिन मिश्रा ने रामगांव थानाध्यक्ष राजमणि शुक्ला को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। बुधवार को रामगांव थानाध्यक्ष राजमणि शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी राजू उर्फ अब्दुल सलाम व सिराज अहमद बेगमपुर से डेढ़ किमी आगे नानपारा रोड अचाकपुर में अपने चाचा बच्छन के घर के पास खड़े है।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज गौरव सिंह, एसआई कुलदीप राय व सिपाही कुलदीप सिंह, राम प्रताप, सीताराम यादव को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें