फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जंग में विजय की राह पर बढ़ा बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना पॉजिटिव मिली भाजपा नेता की बहू के परिवार का सैंपल भेजा गया था। रसोइये का भी सैंपल गया था। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं इसमें कोरोना पॉजिटिव से संपर्क के बाद क्वारंटीन किए गए एक इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। यह जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर रही है। 109 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की जंग से पूरा देश लड़ रहा है। वायरस के संक्रमण से शुरुआती बीस दिनों तक जिला वायरस के संक्रमण से अछूता था। मगर अचानक 23 अप्रैल को आठ लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप के हालात पैदा हो गए। एक साथ आठ इलाकों को हॉटस्पाट बना दिया गया। इसके बाद लखैया जदीद में भी एक पॉजिटिव मिल गया।
जिला प्रशासन की ओर से पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 252 लोगों को चिह्नित किया गया था। इनके सैंपल लेकर जिला प्रशासन ने राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ को भेजे थे। बुधवार को 109 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें भाजपा नेता की बहू के परिवार के करीब 19 लोग व रसोइया और कुशीनगर निवासी मरीज के संपर्क में आए एक पुलिस निरीक्षक व अन्य 11 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले वासियों के लिए राहत की खबर है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इसमें 30 लोगों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। अब 113 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें