फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से चरस ला रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से चरस ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ बहराइच व गोंडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हुजुरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर थानाध्यक्ष आरपी यादव अपने हमराही एसआई चंद्रशेखर प्रजापति, सिपाही जितेंद्र पांडेय व कुलदीप सिंह के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान गोंडा जिले के कटरा थाना क्षेत्र के पहलीपुरवा गांव निवासी बाबू पासवान व कैलाश पासवान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के खिलाफ गोंडा व बहराइच जिले में अन्य कई मुकदमे दर्ज है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें