हरबंशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार सुबह बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो का इलाज नानपारा सीएचसी में चल रहा है, जबकि एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके की जांच की।
नवाबगंज के बसौवा गांव निवासी सहदेव (45) शुक्रवार सुबह बेटे अनिल (15) व गांव के ही बुधराम (22) के साथ शंकरपुर चौराहा पर निजी चिकित्सक के यहां आ रहे थे। मटेरा-नवाबगंज मार्ग पर हरबंशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सहदेव की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने घायलों को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां सहदेव की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।