फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Sun, 09 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर इकौना में तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार को एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी इकौना लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इकौना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। 
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के खानपुर बुड़नी निवासी रामनिवास (26) पुत्र गोली अपने गांव के ही विनोद के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से हींग बटी बेचने शनिवार को बलरामपुर जा रहा था। जैसे ही राम निवास बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा कर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

इसी बीच इकौना से बलरामपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी मोटर साइकिल पर साथ चल रहे साथी विनोद की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल रामनिवास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया, जहां इलाज के दौरान रामनिवास की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर ट्रक चालक इमाम पुत्र शमशुल निवासी ग्राम मगलौरा रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें