फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी में सड़क पर गिरे पेड़, फसल पसरी

विज्ञापन
खुटेहना क्षेत्र में आई आंधी और पानी के दौरान गिरी गन्ने की फसल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
खुटेहना/बिछिया (बहराइच)। क्षेत्र में बुधवार देर शाम से शुरू हुई तेज बारिश और आंधी से किसानों के खेत में खड़ी गन्ने व धान की फसल गिर गई। मिहींपुरवा क्षेत्र में सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ हटाने के बाद पुन: आवागमन शुरू हो सका। विद्युत व्यवस्था मिहींपुरवा की पूरी तरह से चरमरा गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम पांच बजे से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्ले लबालब हो गए। तेज आंधी और बारिश से गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पयागपुर के खुटेहना क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की हजारों हेक्टेयर गन्ने व धान की फसल तेज आंधी और बारिश में खेतों में ही गिर गई। क्षेत्र के किसान प्रेम सिंह, घनश्याम यादव, कृपाराम तिवारी, इंदल यादव, प्रयागदत्त मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, रामपाल सिंह, भोलेंद्र शुक्ल, परमेश्वर प्रसाद यादव आदि ने बताया कि गन्ने की फसल लगाई है। लेकिन तेज आंधी और पानी में गन्ने की फसल गिर गई है। सभी ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल गिर गई।
बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। घंटों इंतजार के बाद पेड़ हटाया गया। इस पर आवागमन शुरू हो सका। इसी तरह आंबा-बिछिया मार्ग पर पेड़ गिर गए। पेड़ विद्युत तार पर गिरने से बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम से ही बिजली सप्लाई बाधित है। इस मामले में पयागपुर के उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती का कहना है कि क्षेत्र में फसलों के गिरने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें