फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विस्टाडोम ट्रेन पर गिरी डाल, शीशा टूटा, दो पर्यटक घायल

विज्ञापन
बारिश के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त होने विस्टाडोम ट्रेन का कोच।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट-दुधवा के जंगलों की रविवार को सैर कर रहे पर्यटक उस समय दहशत में आ गए जब तेज बारिश के बीच चलती विस्टाडोम ट्रेन विशाल पेड़ की डाल आ गिरी। हादसे में कोच का शीशा चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लखनऊ निवासी पर्यटक भाई-बहन घायल हो गए। मैलानी-नानपारा रेलखंड पर दुधवा और बेलरायां स्टेशन के बीच रविवार सुबह 10 बजे के आसपास विस्टाडोम ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन के कोच में बैठे पर्यटक बारिश के बीच जंगल को देखकर रोमांचित हो रहे थे।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रेन जब दुधवा-बेलरायां स्टेशन के बीच पहुंची तभी रेलवे ट्रैक किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ जड़ सहित गिर गया और उसकी डाल ट्रेन के पिछले डिब्बे पर आ गिरी। इससे कोच शीशा बिखर गया और कोच में सवार लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी शुभांकर कुमार तथा उनकी बहन आरती कुमारी घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। बिछिया रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधांशु गिरि ने बताया कि घटना के बाद रेलवे कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायल पर्यटकों का इलाज कराया। बारिश के बावजूद कतर्नियाघाट, किशनपुर सेंचुरी और दुधवा नेशनल पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रही है। मूसलाधार वर्षा के बीच भी विस्टाडोम कोच में सफर करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें