फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लेखपाल ने किसान से मांगी रिश्वत, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ''कुर्रा'' (राजस्व अभिलेख संबंधी कार्य) बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आरोपी को लेखपाल को निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता ने डीएम काे एक ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई, जिसमें लेखपाल रिश्वत मांग रहा था। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


महसी तहसील के ग्राम लालीपुरवा केवलपुर निवासी उपेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि तत्कालीन लेखपाल दुर्गेश निगम ने उनके भाई से कुर्रा बनाने के नाम पर रुपये लिए थे और बाद में अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे थे। शिकायत के समर्थन में उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीएम महसी को जांच के निर्देश दिए।


राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार से कराई गई जांच तथा तहसीलदार महसी की आख्या में आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर वर्तमान में कैसरगंज तहसील के रायगढ़ बेहड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल दुर्गेश निगम को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम कैसरगंज ने विभागीय जांच नायब तहसीलदार जरवल सुरेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी है। निलंबित लेखपाल को जांच अवधि के दौरान भूलेख अनुभाग कैसरगंज से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व कार्यों में रिश्वतखोरी या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले धन की मांग करे तो साक्ष्य के साथ उसकी शिकायत करें। दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें