फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क ऋषि जिला अस्पताल का हाल काफी बदहाल है। बुधवार दोपहर 11 बजे के आसपास अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए कतार में लगे रहे। इसी दौरान बिजली चली गई। जिसके बाद चिकित्सक मोबाइल की रोशनी में मरीजों की ओपीडी करते दिखे। बिजली के अभाव में एक्सरे मशीन का संचालन भी नहीं हो सका। लोग बाहर से एक्सरे कराने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज से महर्षि बालार्क ऋषि जिला अस्पताल संबद्ध है। इस अस्पताल में जिले के साथ श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा व नेपाल के मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं काफी बदहाल होती जा रही हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में पहुंचे।
ओपीडी के लिए काफी संख्या में दूर-दराज के मरीज पहुंचे। सभी चिकित्सक को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसी दौरान लाइट चली गई। बिजली जाने पर पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। हड्डी रोग विभाग और न्यूरो समेत अन्य विभागों में चिकित्सक मोबाइल की रोशनी में इलाज करते दिखे। इससे चिकित्सकों के साथ मरीजों को काफी परेशानी हुई। मरीज परिसर में ही अंधेरे में बैठे रहे। यह स्थित लगभग एक घंटे तक रही। लेकिन जिला अस्पताल का जेनरेटर संचालित नहीं हुआ। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था कैसी है। अस्पताल आए मरीज अंधेरे में ही इलाज व दवा के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्थित एक्सरे विभाग में सैकड़ों की संख्या में लोग एक्सरे के लिए पहुंचे। लेकिन बिजली न होने से सभी इंतजार करते रहे। काफी देर के बाद एक्सरे मशीन का संचालन न होने पर कुछ मरीजों ने बाहर से एक्सरे करवाया। वहीं कुछ मरीज पैसे के अभाव में बिजली का इंतजार करते दिखे।
प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में जनरेटर के साथ डीजल भी उपलब्ध है। इसके बावजूद बिजली जाने के बाद जेनरेटर क्यों नहीं चला। इस मामले में सीएमएस से वार्ता की जा रही है। मामले की जांच कराकर शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें