फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा-मैलानी रेल खंड पर फिर चलेंगी ट्रेनें!

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-मैलानी रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से परेशान लखीमपुर और बहराइच के लोगों को सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने राहत भरी खबर दी है। इसके मुताबिक उक्त रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने को लेकर मिहींपुरवा रेल संघर्ष बचाओ समिति व लखीमपुर के कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

सांसद के मुताबिक जस्टिस भंडारी की पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए रेलवे को तत्काल इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का आदेश दिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर अदालत के आदेश की जानकारी वायरल करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में ट्रेनों की चपेट में आकर वन्यजीवों की मौतों को लेकर रेलवे ने हाईकोर्ट के आदेश पर ही 16 फरवरी से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। नानपारा-मैलानी रेलखंड पर रविवार से ट्रेनें संचालित नहीं की गईं। इससे क्षेत्र के लोग काफी मायूस थे।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले को लेकर मिहींपुरवा रेल संघर्ष बचाओ समिति के संयोजक श्रवण कुमार मद्धेशिया और लखीमपुर के कुछ लोगों द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई थी। सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने बताया कि इस जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई।
जस्टिस भंडारी की पीठ ने सुनवाई करते हुए रेलवे को तत्काल इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का आदेश दिया। इसकी सूचना सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल की। क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिली इस जानकारी पर हर्ष जताया है। उधर, सांसद अक्षयवरलाल गोंड बुधवार को प्रेसवार्ता कर मामले की पूरी जानकारी लोगों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें