फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 11 से ट्रेनों का संचालन बहाल होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। करीब 15 दिनों से रेल सेवाओं के ठप रहने से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गोंडा स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और यार्ड रीमॉडलिंग से जुड़ा काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे ने 10 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का सुरक्षा निरीक्षण प्रस्तावित किया है। निरीक्षण में हरी झंडी मिलते ही 11 जुलाई से बहराइच-गोंडा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गत 22 जून से गोंडा स्टेशन पर प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बहराइच से गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी जाने वाली सभी ट्रेनें बहराइच से गोंडा के मध्य निरस्त हैं। इससे बहराइच, श्रावस्ती और नेपाल सीमा से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को निजी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा निरीक्षण पूरा होने और सीआरएस की मंजूरी मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें