फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगरपालिका ने ढहाया बिजली विभाग का कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
बिजली विभाग के बिल काउंटर के भवन को तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौराहे पर बुधवार शाम नगर पालिका परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। पालिका का दावा है कि भवन नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिससे नाले का प्रवाह बाधित होने के साथ ही चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले बिजली विभाग को नोटिस जारी कर भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी भवन नहीं हटाया गया, जिसके चलते बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल चौराहे के नाले का चौड़ीकरण कराया जाना है, इसलिए नाले की जमीन पर बने निर्माण को हटाना आवश्यक था। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि अस्पताल चौराहा स्थित कलेक्शन सेंटर हटाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की सुविधा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही नया विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर अस्पताल चौराहा विद्युत उपकेंद्र के पिछले हिस्से में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें