फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, आज से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा । तकरीबन एक वर्ष से बहराइच-मैलानी व बहराइच-नेपालगंज प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन ठप था। इसके चलते दैनिक यात्रियों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर रविवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, हालांकि समय सारणी को लेकर यात्रियों ने सवाल भी उठाना शुरू कर दिया है। कोविड-19 के चलते सरकार ने पिछले वर्ष ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने सात मार्च से बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

केवल एक ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को इसका बहुत लाभ नहीं होगा। इसके अलावा आठ मार्च से बहराइच-नेपालगंज रोड प्रखंड पर भी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। बहराइच से ट्रेन सुबह 6:30 बजे चलकर 9:30 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे तक खड़ी रहेगी । इसके बाद यहां से बहराइच के लिए रवाना होगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुबह 8:00 बजे एक ट्रेन नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से बहराइच के लिए निकले और दूसरी 10:00 बजे बहराइच से रुपईडीहा के लिए चले। यात्रियों ने शाम को भी एक अन्य ट्रेन के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें