फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के गल्लामंडी में सोमवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। गल्ला मंडी परिसर में मंडी शुल्क वसूली के विरोध में व्यापारी उतर आए हैं। पिछले कई दिनों से व्यापारी सांकेतिक हड़ताल व प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करा रहे हैं, जबकि परिसर से बाहर मंडी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसे लेकर गल्ला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

गल्ला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका ने बताया कि जो व्यापारी गल्ला मंडी परिसर के अंदर उपज खरीदते हैं, उन्हें मंडी शुल्क लगने के कारण काफी दिक्कतें होती हैं। व्यापारी किसानों से अनाज नहीं खरीद पा रहे हैं, जबकि मंडी परिसर के बाहर मंडी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मंत्री नवीन भानीरामका ने बताया कि ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क लगने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। हर दिन लाखों रुपये का नुकसान व्यापारियों को हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जब तक मंडी परिसर में अनाज खरीद पर मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया जाता है, तब तक व्यापार ऐसे ही प्रभावित रहेगा। मंत्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से व्यापारी सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं, इसके बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जाता। तब तक अनिश्चितकाल के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिया गया है। मांगों को पूरा कराने के लिए व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव सुभाष सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर विनय अग्रवाल, दीपू साहू, प्रकाश बंसल, समीउल्ला, नीरज टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडी शुल्क के कारण भटक रहे किसान
मंडी में अनाज लेेकर आने वाले किसानों को भी भटकना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि मंडी शुल्क न हटने से किसान बाहर ही अपना अनाज बेच कर चले जा रहे हैं। ऐसे में किसान व व्यापारी दोनों को नुकसान हो रहा है।
पांच मंडलों में बड़ी मंडी है बहराइच
बहराइच की गल्ला मंडी पांच मंडलों में सबसे बड़ी बताई जाती है। अधिकारी बताते हैं कि अयोध्या, बस्ती, बनारस व गोंडा मंडल में सबसे बड़ी गल्ला मंडी बहराइच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें