फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया में पर्यटन सत्र की शुरुआत, 190 पर्यटक पहुंचे

विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में जंगल के उद्घाटन के बाद बोटिंग करते उत्तर प्रदेश वन निगम के प? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। मानसून के चलते पांच महीने से बंद कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शुक्रवार से पर्यटन सत्र की शुरुआत हुई। सत्र के पहले दिन 190 पर्यटक कतर्निया पहुंचे। सभी ने जंगल का भ्रमण कर पर्यटन का आनंद लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंधक निदेशक और जीएम उद्योग ने पर्यटन सत्र का उद्घाटन किया। वन विभाग की नई पहल पर वन्यजीव संरक्षण के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में मानसूनी बरसात के चलते पांच महीने पहले पर्यटन बंद कर दिया गया था। इस दौरान पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। 15 नवंबर से फिर से पर्यटन की शुरुआत कर दी गई। कतर्नियाघाट को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

यहां के मुख्य गेट पर शुक्रवार को वन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा हवन पूजन किया गया। समारोह के दौरान वन निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ. राजीव कुमार गर्ग ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पर्यटन सत्र की शुरुआत जीएम उद्योग इवा शर्मा, डीएफओ कतर्निया जीपी सिंह, उत्तर प्रदेश ईको पर्यटन के डीएलएम अतुल अस्थाना, डीसीएम प्रदीप सिंह नेे परिवार के साथ कतर्नियाघाट का भ्रमण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर से आए पहले पर्यटक डॉ. विनोद कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सुबह सात बजे के करीब मोतीपुर से ककरहा रेंज की सीमा तक स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों द्वारा साइकिल रैैली निकाली गई। धर्मापुर सेे मुर्तिहा रेंज होते हुए निशानगाड़ा पहुंचने पर रैली का स्वागत किया गया।
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट में पहले दिन 190 पर्यट पहुंचे थे। इसमें 19 बाहरी पर्यटक थे। जबकि 171 क्षेत्रीय ग्रामीण व स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। डीएफओ ने बताया कि गिरिजापुरी बैराज का क्लोजर समाप्त कर दिए जाने के कारण गेरुआ नदी में पानी पहुंच गया है।
ऐसे में अब सभी लोग वोटिंग का भी आनंद उठा सकेंगे। उद्घाटन के दौरान एसओएस टाइगर के अध्यक्ष फैज मोहम्मद, एसडीओ यशवंत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, कबीर दास, विजय सिंह, एपी सिंह, दयाशंकर सिंह, एके त्यागी, मनोज पाठक, कबीरुलहसन मौजूद रहे।
स्विटजरलैंड की बोट सेे की सैर
कतर्नियाघाट में पर्यटन के उद्घाटन के दौरान वन विभाग और ईको टूरिज्म के अधिकारियों ने कतर्नियाघाट में उपलब्ध स्विटजरलैंड की बोट से गेरुआ नदी की सैर की। बिछिया व चफरिया के स्कूली बच्चों ने भी कतर्नियाघाट के अलग-अलग स्थानों का भ्रमण किया।
होम स्टे की सुविधा भी पा सकेंगे पर्यटक
प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि ईको टूरिज्म के तहत वन निगम की ओर से इस बार होम स्टे की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत पीलीभीत, दुधवा, बहराइच व श्रावस्ती के दो भू स्वामियों को प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
कतर्निया में कारीकोट निवासी राजकुमार सिंह व चहलवा निवासी रमेश चौहान के घर होम स्टे की सुविधा पर्यटक उठा सकेंगे। विभाग की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना उपलब्ध रहेगी। पर्यटक बुकिंग के बारे में वेबसाइट से भी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें